नाहन ( हिमाचलवार्ता) – पच्छाद के चमेंजी में 20 अक्तूबर को हुई मां-बेटे की हत्या मामले का आरोपी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने जिस हथियार से दोनों को मौत के घाट उतारा था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बता दें, 20 अक्तूबर को 32 वर्षीय नरेश ने उर्मिला और उसके 9 वर्षीय बेटे सक्षम को मौत के घाट उतार दिया था।जिसके बाद शनिवार रात को पुलिस ने आरोपी नरेश को गिरफ्तार किया। आज उसे अदालत में पेश किया गया जहाँ से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इसके साथ ही आरोपी को आज पुलिस द्वारा चमेन्जी गांव ले जाया गया। यहाँ से आरोपी के रिहायशी मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित गौशाला से उसके कपडे भी बरामद किये गए जोकि उसने वारदात के समय पहने थे।इतना ही नहीं माँ-बेटे की हत्या के बाद आरोपी ने दराट को भी फेंक दिया था जिसे पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मौके से बरामद किया। एसएफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा भी वारदात स्थल पर निरीक्षण किया व साक्ष्यो की तलाश की गई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3