नाहन ( हिमाचल वार्ता)(लक्ष्य शर्मा):- अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी उत्सव-2022 में आयोजित की जाने वाली विविध गतिविधियों में खेलकूद प्रतियोगिताएं व पुरूष/महिलाओं के दंगल मेले के मुख्य आकर्षणों में होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुकाजी विकास बोर्ड आर.के. गौतम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा दंगल के विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम प्रदान किये जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि पुरूषों का दंगल 4 नवम्बर को दोपहर 11 बजे शुरू हो जाएगा जबकि महिलाओं का दंगल 5 नवम्बर को निर्धारित किया गया है।महिलाओं के दंगल में कम से कम 15 से अधिक जोड़ियां होनी जरूरी है तभी प्रतियोगिता करवाई जाएगी, अन्यथा सामान्य इनाम राशि प्रदान की जाएगी। आर.के. गौतम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 3 नवम्बर को मुख्य सचिव आर.डी. धीमान करेंगे। इनमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन व बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। महिला व पुरूष दंगल के विजेता को 51 हजार रुपये, उप विजेता को 31 हजार के पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।बैडमिंटन विजेता को 15 हजार, उप विजेता को 11 हजार रुपये जबकि वॉलीबाल विजेता टीम को 41 हजार रुपये व उप विजेता को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसी प्रकार, बास्केटबॉल विजेता टीम को 15,000 व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा कबड्डी मुकाबले की विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। एक खिलाडी केवल एक ही टीम से प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।सभी खिलाड़ी एक किट में होने चाहिए। प्रतियोगिता में बराबरी के मुकाबले की स्थिति में इनाम राशि को बराबर बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रहने व खाने पीने की व्यवस्था निजी स्तर पर करनी होगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
