नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रेणु ब्यास):- जिला सिरमौर में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है जिसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासन, विभाग और नगर परिषद डेंगू से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बावजूद इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं और आये दिन लोग डेंगू की चपेट में आ रहे है। बता दें कि सिरमौर जिला में डेंगू का आंकड़ा 600 के ऊपर पहुंच चुका है और अब तक 631 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।बीते कल भी जनपद सिरमौर में डेंगू के 17 नए मामले सामने आए जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। डेंगू से पीड़ित मरीज उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन और पांवटा अस्पताल पहुँच रहे है। डेंगू के ज्यादातर मामले भी नाहन और कालाअंब क्षेत्र से पहुँच रहे हैं। मामले बढ़ने से विभाग की चिंता बढ़ गई हैं, वहीं लोगों में भी डर का माहौल है।उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। बताया कि घर के आसपास पानी को किसी जगह इकठ्ठा न होने दें। मच्छर मारने वाली मशीन और जाली का उपयोग करे। डेंगू के लक्षण दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3