नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) : -सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के आंज-भोज में अदरक की फसल को अज्ञात रोग के सड़न की वजह से गरीब किसानों की कमर ही तोड़ दी है। पूरी फसल खेतों में ही बर्बाद हो गई है। अज्ञात सड़न रोग की सबसे ज्यादा मार बनोर पंचायत मे हुई है। जहां खेतों में ही तकरीबन 60 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है ।सुन्दर भारद्वाज का पूरा अदरक का खेत ही बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 50 हजार की कीमत का नगद अदरक का बीज लाकर खेतों में लगाया था जिसमें पृरी बरसात भर गुड़ाई की। बावजूद इसके अब उन्हें बीज के दाम भी वसूल नहीं होंगे इस रोग की मार् आंज भोज की समूची पंचायतों में कुछ कम कुछ ज्यादा देखने को मिल रही है। इसके अलावा राजपुर, कांगड़ा, निगाली, कुलथिना, पाबों भरली, शिवा सुनोग आदि गांवों में भी यह रोग देखने को मिला है।गौरतलब है कि इसके पहले भी इस क्षेत्र के किसानों की अप्रैल माह में टमाटर ओर खीरे की फसलें भी खेतों में ही सड़ गई थी। अब अदरक की फसल खराब होने के कारण इन किसानों की कमर ही टूट गई है। यहाँ गौरे करने वाली बात यह भी है कि इस क्षेत्र के किसानों के पास पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण मैदानी इलाकों की बजाए कृषि योग्य भूमि कम होती है।उधर इस मामले में जब पांवटा कृषि विभाग के एसडीएससीओ कृषि विभाग से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके संज्ञान में मामला अभी तक नहीं है। इस क्षेत्र में अगर इस प्रकार की समस्या आ रही तो शीघ्र ही विभाग की टीम को उस क्षेत्र में भेजकर सड़न रोग का पता करवाया जाएगा।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22