नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) :- नाहन कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आई। नाहन निर्वाचन क्षेत्र के मिश्रवाला में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया गया था।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे , लेकिन जब वह सभा स्थल पर पहुंचे तो खाली कुर्सियां देख कर सकपका गए। कार्यक्रम में आशा के अनुकूल भीड़ न होने के चलते सुखविंदर सिंह सुक्खू के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। वही एक बार फिर कांग्रेस में गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है। इस कार्यक्रम में नाहन निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे , लेकिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह ने कार्यक्रम से दूरी बनाई। बताते हैं कि अभी भी नाहन कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। मिश्रवाला में आयोजित कांग्रेस की रैली में जब मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे तो अधिकतर लोग जा चुके थे। जानकार बताते हैं कि जो लोग मौजूद थे उनमे भी 70 प्रतिशत से अधिक पांवटा निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता थे। नाहन निर्वाचन क्षेत्र के बहुत कम लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे साफ जाहिर होता है कि नाहन में कांग्रेस की डगर आसान नहीं है। भले ही कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है वह इस बार नाहन में रिवाज बदलेंगे और कांग्रेस की जीत होगी। लेकिन जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी सामने आ रही है और कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुट रही है उसे साफ जाहिर होता है कि नाहन कांग्रेस पार्टी की राह आसान नहीं है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
