श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)रेणुका जी मेले का शुभारम्भ वीरवार को मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने किया। रेणुका स्थित रेणु मंच से 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सिरमौर जिला में स्थित श्री रेणुकाजी तीर्थ पुरातन भारतीय संस्कृति से जुड़ा आस्था और श्रद्धा का ऐसा केंद्र बिंदु है जहां आज भी हमारी समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। प्रबोधिनी एकादशी से पूर्व दशमी के दिन प्रतिवर्ष भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी से मिलने आते हैं, इसी दिन से यह लोक उत्सव आरंभ होता है। मॉं बेटे के भव्य मिलन का ऐसा अलौकिक दृष्य शायद की कहीं पर देखने को मिलता हो। यह मेला मां बेटे के पवित्र रिश्ते का धौतक है। आर.डी. धीमान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में से एक है, जिसमें भगवान परशुराम और माता रेणुका के मिलन को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य को समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारे समृद्ध सांस्कृतिक भंडार का अभिन्न अंग हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि प्रदेश के लोग मेलों व त्यौहारों मंे बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। इससे हमारी परम्पराओं और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बल मिलता है।इस अवसर पर उपायुक्त आर के गौतम पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, एस.डी.एम. नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनेश कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीप राम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
