Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»प्रदेश में विभिन्न इलाकों में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है :प्रतिभा सिंह
    कुल्लू

    प्रदेश में विभिन्न इलाकों में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है :प्रतिभा सिंह

    By Himachal VartaNovember 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास) हिमाचल प्रदेश में जनता भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और इसका नतीजा यह है कि प्रदेश में विभिन्न इलाकों में कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा अन्य दलों को छोड़कर भी लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। यह बात कुल्लू पहुंची हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। प्रतिभा सिंह ने ढालपुर के अटल सदन में चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर ठाकुर के समर्थन में प्रचार किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रही है और जनता का प्यार भी कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। जिससे साफ पता चलता है कि आने वाले समय में अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू का विकास भि कांग्रेस पार्टी की देन है। यहां पर कई विकास कार्य पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के द्वारा किए गए हैं। एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के चलते वे यहां पहुंची है और यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिससे पता चलता है कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राम के नाम से कब तक जनता को गुमराह करती रहेगी यह जनता समझ गई है। लेकिन इस बार राम का नाम भी जयराम की कुर्सी नहीं बचा पाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम सभी के दिलों में बसते हैं और राम के नाम पर पहले जनता को गुमराह करो और फिर जनता का शोषण करो यह कोई सीखे तो भाजपा से। इस बार प्रदेश की जनता राम का राग अलापने वाली जयराम सरकार के बहकावे में नही आएगी। उन्होंने कहा कि ने प्रदेश की जनता ने भाजपा के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलने की मन बना लिया है। भाजपा के नेता झूठ बोल कर प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बताये कि उन्होंने मंत्री रहते हुए मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या किया।  पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुरु किए कार्यों को भी पूरा नहीं कर पाए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.