पांवटा साहिब( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी के जवानों का जिला की सीमाओं और बैरियरों पर कड़ा पहरा है। हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी की सीमा पर हर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान न केवल सीमाओं और बैरियरों पर तैनात है बल्कि शहर के सभी चौराहों, मार्गों सहित जगह-जगह स्थानों पर गश्त भी कर रहे है।पांवटा में आने वाले वाहनों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। आदर्श चुनाव संहिता का किसी तरह से उल्लंघन न हो इसको लेकर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आदर्श चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने और वाहनों की चेकिंग कर रही है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। बड़ी बात यह है कि जवान दिन ही नहीं बल्कि रात को भी पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं।एक तरफ रात को जहां लोग चैन की नींद सोते हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह जवान रात भर अपनी ड्यूटी का ईमानदारी से निर्वहन करते नजर आते है। बता दें, अब तक बहराल, गोबिंदघाट और यमुनाघाट बैरियर पर लाखों की नकदी पकड़ी जा चुकी है। इतना ही नहीं चिट्टा, चरस और शराब तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3