संगड़ाह ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- सिरमौर जिले के संगड़ाह हलके में पोस्टर लगाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के गंभीर आरोप जड़े हैं और पुलिस थाना में मामला भी दर्ज करवाया है। वही पुलिस ने भी कांग्रेस और भाजपा दोनों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद क्रॉस एफ आई आर दर्ज कर ली है।जानकारी अनुसार, रात काकोग नामक स्थान पर कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। ईश्वर चंद और निका राम के बीच यह मारपीट हुई है। वही मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश कुमार ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज करवाने की पुष्टि की है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3