नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( विजय पुंडीर)नाहन श्री रेणुका जी मार्ग पर जमटा के समीप आज सुबह पेश आए सड़क हादसे में 3 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 2 स्कूली बच्चे भी शामिल है। इस दौरान एक टिप्पर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण तीनों को चोटें लगी और उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया है। वहीं हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया जिनमें छोटे वाहनों सहित निजी और सरकारी बसें भी शामिल रही।तकरीबन डेढ़ घंटे तक जाम लगने के चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार, जमटा पंचायत का वार्डमेंबर बाइक पर सवार होकर अपने बेटे व भतीजे को लेकर पाइनवुड स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान जमटा से थोड़ा आगे पहुंचा तो टिप्पर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टिप्पर की टक्कर लगने से बाइक चालक बच्चों समेत नीचे गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और व्यक्ति को दोनों बच्चों समेत उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहीं हादसे के बाद तकरीबन 1 घंटे तक लगे लंबे जाम को पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा दुरुस्त किया गया।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
