नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) -( संजय सिंह) चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर जिला में 16 ऐसे मतदान केन्द्रों को स्थापित किया गया है जो कि पूर्णतः महिला अधिकारी व कर्मचारी द्वारा संचालित किए जाएंगे।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने देते हुए बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को नगर पालिका परिषद के विश्राम गृह नाहन में चुनाव पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें इन महिलाओं को ईवीएम, वीवीपैट मतदान प्रक्रिया व मतदान के दौरान महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई ताकि उन्हे मतदान प्रक्रिया के दौरान परेशानी का सामना न करना पडे।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में 16 मतदान केन्द्रो पर 64 महिलाओं द्वारा मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण करवाई जाएगी इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्रो में विधानसभा क्षेत्र नाहन में 5, पांवटा साहिब में 5, शिलाई, पच्छाद व रेणुका जी में 2-2 मतदान केंद्र शामिल है।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22
