नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) -( लक्ष्य शर्मा) अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के तृतीय दिवस में महिलाओं का दंगल लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें जिला सिरमौर के धामला की रानी पहलवान को प्रथम पुरस्कार के रूप में उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने 31 हजार रूपये की नगद राशि व गदा तथा उपविजेता रही सोनीपत हरियाणा की काजल पहलवान को 21 हजार व स्मृति चिन्ह भेंट किया।उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महिलाओं का दंगल अलग से आयोजित किया गया जो कि लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना है तथा इस दंगल में जिला सिरमौर के साथ-साथ अन्य राज्यों की महिला पहलवानों ने बढ-चढ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज मेले के दौरान जिला की महिलाओं द्वारा महा नाटी प्रस्तुत की गई जो कि स्वीप गतिविधियों पर आधारित थी जिसके द्वारा लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इस महानाटी में जिला सिरमौर के स्वीप गतिविधियों के आइकॉन दलीप सिरमौरी ने भी भाग लिया।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22
