श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू के निकट एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण उसमें सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जीने तत्काल ददाहू अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नहान रेफर कर दिया गया। घायलों में महिला व बच्चे भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई तत्काल घायलों को ददाहू अस्पताल लाया गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है घायलों में कोई भी बयान देने की स्थिति में नहीं है ऐसे में यह पता लगा पाना मुश्किल हो गया है कि यह लोग कहां के रहने वाले हैं इतना पता चल पाया है कि यह लोग अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले में आए थे और यहां से लौटते हुए हादसा हो गया। दुर्घटना से कुछ देर पुर यह लोग एक जगह रुके जहां इन्होंने कुछ जलपान किया उसके कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया ऐसा भी माना जा रहा है कि यह लोग रास्ता भटक जाने के कारण किसी अन्य मार्ग पर चले गए जहां यह हादसा हुआ पुलिस विभाग घटना की जानकारी जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी रंजीत राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं जिन्हें ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वही प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय नाहन रेफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 2 लोग गाड़ी से बाहर गिर गए थे जिनका बाद में पता चला उसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया । सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
