नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही रही है नाहन में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर अब निर्णायक स्थिति पर आ पहुँची है। एक ओर जहाँ विधायक रहे राजीव बिंदल किये गए विकास के दम पर अपनी जीत सुनिश्चित कर रहे है तो वहीँ, धरती पुत्र के नारे के साथ अजय सोलंकी को एक मौका देने के लिए जनता का मूड बदलाव के समीकरण बनाता नजर आ रहा है।हालाँकि, दोनों प्रत्याशी दमदार परफॉर्मेंस में चले हुए है मगर आज रविवार को आम आदमी पार्टी के फाउंडर मेंबर राजीव मिथिलेश अपने दल बल के साथ अजय सोलंकी के समर्थन में उतरा गए है। बता दें, राजीव मिथिलेश पच्छाद आम आदमी पार्टी के संयोजक भी रह चुके है तथा धारटी क्षेत्र में ब्राह्मण वोट बैंक पर मजबूत पकड़ भी रखते है। जिसका काफी बड़ा फायदा अजय सोलंकी को मिल सकता है।वहीँ, चाकली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के तहत अजय सोलंकी के द्वारा राजीव मिथिलेश व उनके साथियों का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि अब नाहन विधानसभा क्षेत्र में मुझे अपनों का साथ दिल से मिल रहा है। इस बार जनता ने एक मौका मुझे भी देने का मन बनाया है। यही वजह है कि राजीव मिथिलेश मेरे साथ दिल से जुड़कर नाहन विधानसभा क्षेत्र में कोंग्रस को विजय बनाएंगे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3