नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नौहराधार में तीन दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर केस को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र इंदर सिंह गांव चाढ़ना के रूप में हुई है। पुलिस ने जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया और बताया कि पैसों के लेन-देन व पुरानी रंजिश के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया था।दरअसल, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नेपाली मूल का व्यक्ति जिसका नाम भीम बहादुर है, वह सुबह से अपने कमरे से बाहर नहीं आया है। बाहर से बार-बार आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आ रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अंदर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में बेड के नीचे पड़ा हुआ था। इतना ही नहीं व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए।जिसके चलते पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी। इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी की टीम इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई और उन्होंने सबसे पहले मृतक की कॉल डिटेल खंगाली। इसी के आधार पर पुलिस के हाथ सबूत लग गया और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि जिस रात हत्या हुई, उस दिन आरोपी मृतक के घर शराब लेने गया था।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18