नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के श्यामपुर में वोटिंग के आखिरी समय में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी और कांग्रेस प्रत्याशी किरनेश जंग आखिरकार आमने सामने आ ही गए इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की देखते ही देखते भिड़ंत हो गई, वायरल वीडीओ में सुखराम चौधरी के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो भी वायरल हुआ है।बता दे कि श्यामपुर में बने बूथ पर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने आ गए वहीं तैश में आकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की बहस हुई और उसके बाद सुखराम चौधरी और किरनेश जंग भी आमने सामने आ गए और बात हाथापाई मारपीट तक पहुंच गई। वायरल वीडीओ में आप देख सकते हैँ कि किस तरह से परिणाम आने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी हार देख कर बौखला गए हैं और हिमाचल प्रदेश के सीनियर लीडर सुखराम चौधरी के साथ गाली गलौच पर उतर आए ।भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी किरनेश जंग पर गाली गलौच लड़ाई झगड़े का मामला नाहन में दर्ज हो चुका हैं। ज़ब वह शराब पिए अनाप शनाप बोल रहे थे यें वीडीओ और बात भी किसी से छुपी नही हैं।हालांकि एसडीएम पांवटा द्वारा तुरंत मौके पर फोर्स भेजी जा रही है ताकि हालात और अधिक ना बिगड़े वही लगभग 1 मिनट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सुखराम चौधरी और किरनेश जंग के बीच तीखी नोकझोंक और उसके बाद धक्का-मुक्की भी दिखाई दे रही है।वहीं चुनाव अधिकारी विवेक महाजन ने बताया कि फिलहाल श्यामपुर में फोर्स भेजी गई है और मामले को शांत करने के लिए चुनाव अधिकारी भी रवाना हो चुके हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2