नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुरूवाला के अंतर्गत आते ढाबे में 6 नवंबर को हुई चोरी मामले में पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमित केमवाल (21) निवासी जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड, परवेज अलवी(24) निवासी जिला सहारनपुर यूपी, गोपाल थापा, तेज राज (30), हरक बहादुर(32) जिला कंचनपुर नेपाल के रूप में हुई है।सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दरअसल, 8 नवंबर को पुलिस थाना में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके ढाबे पर चोरी हुई है। ढाबे से एक सिलेंडर, कीपैड फोन, एप्पल कंपनी की वॉच, स्पीकर सहित 1500 रुपए चोरी हुए हैं। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल की और इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बाहरी राज्यों के हैं। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18