नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-जिला सिरमौर में बीती देर शाम संपन्न हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। बड़ी बात तो यह है कि स्ट्रांग रूम को सील करते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर जवानों का कड़ा पहरा है जो कि हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जैसे ही मतदान संपन्न हुआ तो ईवीएम मशीनों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्ट्रांग रूम तक ले जाया गया। रिटर्निंग अधिकारियों की अगुवाई में ईवीएम मशीनों को नाहन के डिग्री कॉलेज, रेणुका जी के संगड़ाह में डिग्री कॉलेज, पच्छाद में डिग्री कॉलेज, शिलाई विधानसभा क्षेत्र के डिग्री कॉलेज में रखवाया गया। जिला में यह चार स्ट्रांग रूम बनाये गए है।उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम ने नाहन में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मतदान के पश्चात स्ट्रांग रूम तक ईवीएम मशीनों को सुरक्षित पहुंचा दिया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी स्ट्रांग रूम के बारे संबंधित राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को भी अवगत करवाया गया। बताया कि स्ट्रांग रूम को सील करते हुए उसमें सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22