Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    • बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद हर्षवर्धन ने रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निलम्बन आदेशों को तुरन्त वापिस लिया जाए: विनोद कुमार
    सिरमौर

    निलम्बन आदेशों को तुरन्त वापिस लिया जाए: विनोद कुमार

    By Himachal VartaNovember 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – विधानसभा चुनाव 2022 निर्वाचन क्षेत्र रामपुर के पोलिंग बूथ दत्तनगर की पोलिंग पार्टी पर एक तरफ  की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई का हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाऐं महांसघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के  राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने जारी एक बयान में कहा कि निर्वाचन अधिकारी रामपुर की यह कार्रवाई घटना के कारणों को सही ढंग से समझने की बजाए राजनीतिक दबाव और राजनीतिक रंजिश से उत्पन्न विवाद के कारण यह निलम्बन हुआ है।  जो दूर्भाग्यपूर्ण और चुनावी डियुटी में कार्यारत अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को तोडऩे वाला है। जिस पर राज्य निर्वाचन विभाग और जिला निर्वाचन अधिकारी पूर्नविचार कर इन आदेशों को तुरन्त वापिस लेकर इस विवाद को विराम दें, अन्यथा ऐसे आदेश राजनीतिक दल और कर्मचारियों के बीच अराजकता को पैदा करेंगें जो भविष्य में चुनावी कार्यों को प्रभावित करने का ही काम करेंगें।
    महांसघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है जो भी चुनावी समाग्री पीठासीन अधिकारी और इसकी पोलिंग टीम को सौंपी जाती है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी रिर्टनिंग अधिकारी के हैंड ओवर करने तक उसी टीम की होती है। इसलिए बस के लेट होने के कारण पोलिंग पार्टी ने अपनी नीजि गाड़ी में चुनावी सामाग्री सुरक्षित तौर पर रिर्टनिंग अधिकारी को सौंपने हेतु प्रस्थान किया था न कि उसमें किसी अवैध या राजनीतिक पार्टी की गाड़ी का प्रयोग हुआ है।
    महांसघ ने कहा है कि प्रथम दृष्टया उन लोगों के विरूद्ध एफ आईआर दर्ज होनी चाहिए थी जिन्होंने ई0 वि0 एम0 वी0वी0 वैट और सीयू की गाड़ी को जबरन घेरने का प्रयास किया है और उसके बाद इस पुरी मशीनरी की जांच होने पर यदि उसमें कुछ अवांछनीय कार्य पाया जाता तो पोलिंग पार्टी पर सीधी कारवाई होती। जबकि यह सब पुरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। और वैसे भी जब मशीने सील हो जाती है तो उसमे पोलिंग पार्टी के स्तर पर कोई गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं रहती है।   यदि राजनीतिक दल इस मामले में गम्भीर है तो इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी ले तथा मत गणना तक स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करें। महांसघ की पुन: मांग है कि इन निलम्बन आदेशों को तुरन्त वापिस लिया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.