सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहर से लगते बसाल की हिमुडा कॉलोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते हुए एक व्यक्ति पैर फिसलने से गिर गया। उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार रात की है।सोलन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक विजय कुमार हमीरपुर जिला के भोरंज का निवासी है। अस्पताल से पुलिस काे सूचना मिली कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में लाया गया।बताया जा रहा है कि उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और 50 वर्षीय विजय कुमार के शव को कब्जे में लिया। पड़ग, ब्रूरी में किराये के कमरे में रहता था और निर्माणाधीन बिल्डिंग में वेल्डिंग का काम करता था।उसके साथ काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि विजय कुमार का पांव लोहे के चैनल से फिसल गया और वह छठी मंजिल से नीचे गिर गया। उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी SP सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस मामले में फिलहाल किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। केस दर्ज करके हादसे की जांच की जा रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Monday, July 20
