नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – विधानसभा चुनाव 2022 निर्वाचन क्षेत्र रामपुर के पोलिंग बूथ दत्तनगर की पोलिंग पार्टी पर एक तरफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई का हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाऐं महांसघ ने कड़ा विरोध जताया है। संघ के राज्य अध्यक्ष विनोद कुमार ने जारी एक बयान में कहा कि निर्वाचन अधिकारी रामपुर की यह कार्रवाई घटना के कारणों को सही ढंग से समझने की बजाए राजनीतिक दबाव और राजनीतिक रंजिश से उत्पन्न विवाद के कारण यह निलम्बन हुआ है। जो दूर्भाग्यपूर्ण और चुनावी डियुटी में कार्यारत अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल को तोडऩे वाला है। जिस पर राज्य निर्वाचन विभाग और जिला निर्वाचन अधिकारी पूर्नविचार कर इन आदेशों को तुरन्त वापिस लेकर इस विवाद को विराम दें, अन्यथा ऐसे आदेश राजनीतिक दल और कर्मचारियों के बीच अराजकता को पैदा करेंगें जो भविष्य में चुनावी कार्यों को प्रभावित करने का ही काम करेंगें।
महांसघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा है जो भी चुनावी समाग्री पीठासीन अधिकारी और इसकी पोलिंग टीम को सौंपी जाती है। उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी रिर्टनिंग अधिकारी के हैंड ओवर करने तक उसी टीम की होती है। इसलिए बस के लेट होने के कारण पोलिंग पार्टी ने अपनी नीजि गाड़ी में चुनावी सामाग्री सुरक्षित तौर पर रिर्टनिंग अधिकारी को सौंपने हेतु प्रस्थान किया था न कि उसमें किसी अवैध या राजनीतिक पार्टी की गाड़ी का प्रयोग हुआ है।
महांसघ ने कहा है कि प्रथम दृष्टया उन लोगों के विरूद्ध एफ आईआर दर्ज होनी चाहिए थी जिन्होंने ई0 वि0 एम0 वी0वी0 वैट और सीयू की गाड़ी को जबरन घेरने का प्रयास किया है और उसके बाद इस पुरी मशीनरी की जांच होने पर यदि उसमें कुछ अवांछनीय कार्य पाया जाता तो पोलिंग पार्टी पर सीधी कारवाई होती। जबकि यह सब पुरी तरह से सुरक्षित पाया गया है। और वैसे भी जब मशीने सील हो जाती है तो उसमे पोलिंग पार्टी के स्तर पर कोई गड़बड़ी की गुंजाईश नहीं रहती है। यदि राजनीतिक दल इस मामले में गम्भीर है तो इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी ले तथा मत गणना तक स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करें। महांसघ की पुन: मांग है कि इन निलम्बन आदेशों को तुरन्त वापिस लिया जाए।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22