नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एस पी जैरथ)शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन ने छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक और पहल शुरू की है। करियर अकादमी द्वारा जिला सिरमौर और सोलन में सीएटीएसई ( CATSE ) की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाएगी। CATSE करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम ) की यह परीक्षा 19 नवंबर को सिरमौर और सोलन के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 20 नवंबर को करियर अकादमी की नाहन, सोलन और पांवटा साहिब ब्रांच में होगी। नाहन, कलाआम्ब, नारायणगढ़, पांवटा साहिब, सतौन, कफोटा, शिलाई, सराहां, सोलन, जमटा, संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार, राजगढ़, बागथन और सुरला में परीक्षा केंद्र बनाये गए है। इन क्षेत्रों में इस परीक्षा को बड़े उत्साह के साथ करवाया जायेगा। बड़ी बात तो यह है कि करियर अकादमी द्वारा हर स्कूल के हर कक्षा में टॉप थ्री रहने वाले विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी। इस परीक्षा मे विभिन्न स्कूलों के अभी तक 3500 छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। इस परीक्षा के लिए छात्र 18 नवंबर शाम 5:00 बजे तक www.careeracademy.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इतना ही नहीं इस साइड पर परीक्षार्थी अपना परिणाम भी देख सकते है। करियर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी ने बताया कि करियर अकादमी द्वारा “CATSE” की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उज्जवल भविष्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस प्रकार की परीक्षाएं करियर एकेडमी द्वारा पहले भी करवाई जा चुकी है तथा विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को इस के द्वारा ENGINEERING, NEET, NDA और CUET आदि परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए लाभ मिल चुका है। अकादमी के समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग ले जिससे उनको अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता मिल सके।
Breakng
- बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
- विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
- गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
- 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
Tuesday, June 9