नाहन- (हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रेणु ब्यास)मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने गत दिवस देर रात्रि को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम, पांवटा साहिब चुनाव क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी विवेक महाजन तथा निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला सिरमौर के अपने तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित स्ट्रांग रूम तथा वी.वी.पैट. मशीनों के रख-रखाव एवं सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी तथा निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वी.वी.पैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
