पावटा साहिब ( हिमाचलवार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- आज पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहब की कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक डाॅ. विपिन कालिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव टीपी सिंह ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स दिवस जो कि सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है, उसे 17 दिसंबर 2022 को पाल रिजेन्सी वाई पॉइंट पर भव्य रूप में मनाया जाएगा।इसी अवसर पर 75 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह मनोरंजन व स्पर्धा कार्यक्रम भी सम्पन्न कराये जाएंगे। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने हेतु सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वह सपत्नी भाग लें। इस दौरान बैठक में डॉ. विपिन कालिया अध्यक्ष, डाॅ टी. पी. सिंह महासचिव, सुन्दर लाल मेहता उपाध्यक्ष, आई. पी.एस. वालिया उपाध्यक्ष, शान्ति स्वरूप गुप्ता संगठन सचिव, लखबीर सिंह वित्त सचिव और एम. आई. खान प्रदेश प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
