नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश मनीष गर्ग ने अपने तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दूसरे दिन आज शनिवार को संगड़ाह और शिलाई में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा किये गए निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राम कुमार गौतम, रेणुका चुनाव क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी डा. विक्रम नेगी और शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंघा तथा निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी, सिरमौर राम कुमार गौतम ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने प्रवास के प्रथम दिन शुक्रवार को सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियों सहित नाहन और पच्छाद के स्ट्रांग रूम तथा वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव तथा सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 20 नवम्बर रविवार को पांवटा साहिब में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए किये गए इंतजामों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवम्बर को हुए मतदान की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 8 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के लिए जिला में पांच स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
