Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था रामभरोसे
    सिरमौर

    तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था रामभरोसे

    By Himachal VartaNovember 22, 2022
    Facebook WhatsApp

    सनौरा में सुलभ  शौचालय न होने से विशेषकर महिलाओं को झेलनी पड़ती है परेशानी  नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :-  तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था रामभरोसे हैं। स्थानीय पंचायत द्वारा सफाई की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है । जबकि करगानू पंचायत का मुख्यालय भी सनौरा में है । बता दें कि स्थानीय मार्किट व निजी सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के निष्पादन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिसके कारण सनौरा मंे गंदगी का काफी आलम है और जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं । सनौरा पंचायत मुख्यालय की हालत देखकर सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं । सनौरा के आसपास हर समय प्लास्टिक व अन्य कचरा आगन्तुको ंका स्वागत करता है । यही नहीं  सनौरा में लावारिस पशुओं के झुडं भी देखने को मिलते हैं ।बता दें कि कुछ माह पहले  डिग्री काॅलेज राजगढ़ के स्काऊट एवं गाईड दल द्वारा सनौरा में प्लास्टि कचरा के 18 बेग एकत्रित करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया था । गौर रहे कि करोड़ोें का कारोबार करने वाली सब्जी मंडी सनौरा में सफाई व्यवस्था ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले विशेषकर किसानों के लिए शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष जैसी कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है । फोकल पवांईट होने के कारण यहां से राजगढ़ व नेरीपुल, छैला, पुलवाहल, धामला इत्यादि के लिए प्रतिदिन सैंकड़ों छोटी बड़ी गाड़ियों व बसों का आना जाना लगा रहता है जिस कारण सनौरा में हमेशा लोगों की  भीड़ लगी रहती है । बस का इंतजार करने वाली सवारियों को विशेषकर महिलाओं को  शौचालय सुविधा  न होने से बहुत परेशानी पेश आती है  । इसके अतिरिक्त यहां पर सिरमौर के अतिरिक्त सीमा पर लगते शिमला और सोलन जिला के किसान अपनी नकदी फसलों को बेचने आते हैं।सनौरा में  विभिन्न क्षेत्रों से आए  किसान राकेश कुमार, नरेन्द्र ठाकुर, निहाल सिंह ने बताया कि सनौरा में सामुदायिक शौचालय ने होने से विशेषकर महिलाओं को बहुत दिक्कत पेश आती है । इन्होने सरकार से मांग की है कि सनौरा में सुलभ शौचालय बनाया जाए ताकि यहां पर प्रतिदिन आने वाले  किसानों के अलावा  सैंकड़ों लोगों को कोई असुविधा न हो  ।करगानू पंचायत के प्रधान विद्यानंद ने बताया कि शौचालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने के कारण शौचालय निर्मित करने में समस्या पेश आ रही है । बताया कि सनौरा में ं सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आढ़तियों व स्थानीय दुकानदारों  को पंचायत द्वारा मौखिक रूप से अनेकों बार आग्रह किया जा चुका  है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.