नाहन-(हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) उपायुक्त राम कुमार गौतम ने जिला सिरमौर के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके लोग, जिन्होंने अभी तक एक बार भी आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, उन्हें अपने दस्तावेज अपडेट करवाने चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। आधार कार्ड को अपडेट करवाने की सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं या स्वयं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।उन्होंने जिला निवासियों से 0-5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने 5 और 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने आगाह किया कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमेट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। बॉयोमीट्रिक अपडेशन की सुविधा नि: शुल्क उपलब्ध है।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22