Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा
    सिरमौर

    नाहन मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगा छुटकारा

    By Himachal VartaNovember 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    Nahan Medical College

    नाहन (  हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-नाहन मेडिकल कॉलेज को अभिशाप साबित होने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्द निजात मिलने वाली है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जल्द ही एनएच-907 ए से मेडिकल कॉलेज तक करीब 1 किलोमीटर की चौड़ी सड़क बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा इस सड़क निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के साथ रूपरेखा भी तय कर ली गई है। मेडिकल कॉलेज की ओर से प्रिंसिपल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सोमवार को सड़क के लिए जमीन का निरीक्षण भी करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जमीन ब्लॉक कॉलोनी के नजदीक से देखी गई है। जहां पर मेडिकल कॉलेज की भी जमीन जुड़ती है। लोक निर्माण विभाग इस सड़क को बनाए जाने को लेकर सर्वे रिपोर्ट भी तैयार करने जा रहा है। अब यदि एक अलग से चौड़ी सड़क बन जाती है, तो इस मेडिकल कॉलेज के लिए नासूर साबित होने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी निजात मिलेगी। बता दें कि साल में कई ऐसे पर्व होते हैं जिनमें शहर की मुख्य सड़क पर जलसे और जुलूस होते हैं।जगन्नाथ रथ यात्रा, शिवरात्रि, गुरु पर्व आदि पर पूरे शहर में एक बड़ी भीड़ के साथ परिक्रमा होती है। इन सब के चलते नाहन मेडिकल कॉलेज व उसके अस्पताल तक ऐसे मरीज को समय पर पहुंचाने में दिक्कत हो जाती है, जिसकी लड़ाई कुछ सांसों के लिए चली होती है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सरकार से भी कई बार एक अलग से सेफ पैसेज बनाए जाने की मांग कर चुका है। जानकारी तो यह भी है कि मेडिकल कॉलेज इस सड़क के लिए हर संभव प्रयास भी कर रहा है।बरहाल, लोक निर्माण विभाग के साथ होने वाले इसके प्राथमिक सर्वे के बाद निश्चित रूप से मेडिकल कॉलेज तक सड़क बनाए जाने की तमाम अड़चनें भी दूर हो जाएंगी। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ श्याम कौशिक ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि अलग से सड़क बनाए जाने को लेकर जमीन देखी जा चुकी है। वही, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दलबीर सिंह राणा ने कहा कि आने वाले सोमवार को जगह का सर्वे किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.