Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»छात्रों के मनपसंद करियर चुनाव से खुलते है कामयाबी के द्वार: डा. मैथिली
    सिरमौर

    छात्रों के मनपसंद करियर चुनाव से खुलते है कामयाबी के द्वार: डा. मैथिली

    By Himachal VartaNovember 26, 2022
    Facebook WhatsApp

    छात्रों के मनपसंद करियर चुनाव से खुलते है कामयाबी के द्वार: डा. मैथिली

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ) : – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनकला में एन एस एस यूनिट द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित शिविर में श्री साई मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, नाहन के मानसिक रोग विभाग की मनोरोग विशेषज्ञ डा. मैथिली शेखर को छात्रों को व्यक्तितत्व विकास, करियर एवं आत्मविश्वास के विषय में जानकारी दी। साथ ही छात्र छात्रों को  मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित एन एस एस कैंप में छात्रों के पूर्ण व्यक्तितत्व विकास के लिए मनोरोग विशेषज्ञ डा. मैथिली शेखर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का व्यक्तित्व भिन्न होता है क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति विभिन्न परिस्थितों में बड़ा होता है।  उन्होंने ने बताया कि हमे किसी भी व्यक्ति को कम नहीं आंकना चाहिए। आपके व्यक्तित्व विकास का बहुत महत्वपूर्ण योगदान आपके करियर निर्माण में होता है। छात्र छात्राओं को भविष्य या करियर चुनाव के लिए सोच विचार करके एवं अपनी पसंद के अनुसार करना चाहिए। तभी व्यक्ति बेहतर प्रदर्शन कर सकता है एवं कामयाब हो सकता है। साथ ही उन्होंने छात्र छात्रों को जीवन में आत्मविश्वाश भी बेहद आवश्यक है।  देखा गया है बहुत से स्कूली छात्रों का आत्मविश्वास कम होता है। आत्मविश्वास के कम होने के  कारण बच्चे कभी कभी आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास से आगे बढऩे का आग्रह किया। मैथिली शेखर ने बच्चों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के गुर सिखाये। उन्होंने ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है और आज के प्रतियोगिता भरे समय में बच्चों पर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत दवाब रहता है। जिस कारण बच्चों को बहुत सी मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। मानसिक रोग जैसे चिड़चिड़ापन, भय,स्ट्रेस, अकेलापन आदि रोगों से बच्चे जाने अनजाने पीडि़त रहते है। ऐसे में बच्चों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को कुछ भी छुपाना नहीं चाहिए। खुल कर अपने शिक्षकों या अभिभावकों से बातचीत करनी चाहिए।  अपनी परेशानिओं के प्रति सजग रहते हुए खुल कर सामने आकर बात करनी चाहिए। शिविर में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।  इस अवसर पर स्कुल की वाईस  प्रिंसिपल नवनीत वर्मा एवं  अन्य स्टाफ  उपस्थित रहा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.