नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-पांवटा साहिब में 3 वर्ष से अधिक के बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई। यह दवा स्कूली बच्चों के साथ साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में भी दी गई, जिसमें आशाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।आशा वर्करों ने कोरोना काल के दौरान भी फ्रंट लाइन में रहकर काम किया और आज भी वह फ्रंट लाइन में रहकर काम कर रही है। स्कूल, आंगनवाड़ी और घरों में जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई गई।इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज से फार्मोकोलॉजी विभाग की टीम भी मौजूद रही, ताकि इस दौरान दवा के किसी भी दुष्प्रभाव पर नज़र बनी रहे।जानकारी देते हुए बीएमओ डॉक्टर केएल भगत ने बताया कि उपमंडल पांवटा साहिब में हजारों बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई। वहीं दवा के दुष्प्रभाव पर नज़र बनाए रखने के लिए मेडिकल कॉलेज से एक टीम भी आई थी। हजारों बच्चों को दवा खिलाई गई और कहीं से भी कोई दुष्प्रभाव की सूचना नहीं मिली।उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल बच्चों के विकास में सहायक होती है मुख्यता यह पेट में पलने वाले कीड़ों को बाहर निकालती है और बच्चे को पोषक आहार शरीर को मिलने लगता है। सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अधिक बच्चे स्कूलों में इस दवा का सेवन कर पाए जिस में आशा वर्करों का महत्वपूर्ण योगदान रहा
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
