Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 26
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में लगी लोक अदालत में 5000 से अधिक मामले पहुंचे
    सिरमौर

    सिरमौर में लगी लोक अदालत में 5000 से अधिक मामले पहुंचे

    By Himachal VartaNovember 28, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर सहित प्रदेश भर में आज लोक अदालतों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय नाहन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में किया गया। लोक अदालत में बिजली, पानी, मोटर वाहन अधिनियम सहित अनेक प्रकार के मामलों की मध्यस्ता की गई और उनका हल निकाला गया।जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में पांच हजार के लगभग मामले आए। इस बार सक्सेस रेशो 70 फ़ीसदी से अधिक रही है और पिछली बार की अपेक्षा इस बार 1500 मामले अधिक लोक अदालत में आए हैं। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में लोग अब काफी रूचि दिखा रहे हैं, जो अच्छी बात है।यह लोक अदालत पहले 12 नवंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन चुनावों के चलते आज आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि लोगों को लिटिगेशन से बचाने के लिए, उनके समय को बचाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। साथ ही कानूनी सेवाएं सेल भी लोगों को लोक अदालतों के महत्व, कार्यों व लाभों बारे समय-समय पर जागरूक करता है, ताकि लोग अपने कानूनी विवादों को लोक अदालतों के माध्यम से हल करवा सकें।उन्होंने बताया कि 2012 के एक मामले में भी आज पड़ोसियों के बीच समझौता हुआ और वह खुशी-खुशी भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात कहकर अपने घर गए। इसी तरह गुजरात की एक पार्टी का भी यहां समझौता हुआ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.