नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार, कालाअंब के साथ लगते गांव गुमटी में बलविंदर (26) पुत्र सिंघराज निवासी गुमटी एक अन्य युवक के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेतों से घास लेकर लौट रहा था। इसी दौरान चालक पवन ने ट्रैक्टर से नियंत्रण खो दिया तथा ट्रैक्टर पीछे की ओर लुढ़कने लगा।इस दौरान ट्रैक्टर सड़क के साथ बनी ढांक में जा गिरा। चालक पवन ने ट्रैक्टर से छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली, लेकिन उसके साथ बैठा युवक ट्रैक्टर के साथ ही ढांक में गिर गया व ट्रैक्टर के नीचे दब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18