नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) ( लक्षयशर्मा):-लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर है। विभाग ने त्योहार सीजन से ही खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने शुरू कर दिए थे, तब से लेकर विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा है। बता दें कि बीते कल शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर सुशील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नाहन के मीट विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की।विभागीय टीम की अचानक दबिश से मीट विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम ने निरीक्षण के दौरान सात मीट विक्रेताओं के चालान किए। टीम ने देखा कि मीट की दुकानों पर साफ सफाई नहीं थी, खुले में मीट रखा हुआ था। इतना ही नहीं कुछ दुकानों पर तो अनहाइजेनिक तरीके से मीट मिला। जिसके चलते विभाग ने कड़ी कार्यवाही अमल में लाई और 7 दुकानदारों के चालान किए।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26