नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त बवाल मच गया जब 41 बैलेट पेपर गायब हो जाने का मामला उजागर हुआ। ऐसे में बैलेट पेपर के गायब हो जाने के चलते 41 पुलिसकर्मी इस बार बैलेट वोट डालने से वंचित रह गए हैं। हालांकि, मामला उजागर होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जिला के उपायुक्त ने शिलाई के एसडीएम को जांच के आदेश दिए है।प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि कर्मचारियों के मत पत्र जारी करने को लेकर आवेदन तो हुआ था, लेकिन कथित लापरवाही के कारण पोस्टल बैलट जारी नहीं हुए है। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 41 पुलिस कर्मियों के वोट शिलाई विधानसभा में दर्ज है। ड्यूटी के चलते पुलिसकर्मी जिला के अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी पर तैनात थे।लिहाजा वो पोस्टल बैलेट के पात्र थे। परंतु बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी के दफ्तर से बैलेट पेपर गायब हो गए जिसके चलते पुलिस कर्मी अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित रह गए। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त आरके गौतम ने बताया कि शिलाई के एसडीएम को जांच के आदेश दे दिए गए है। दो दिन के भीतर स्थिति साफ़ हो जाएगी कि असल में बैलेट पेपर गायब हुए थे या नहीं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3