Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»परीक्षा परिणामों को लेकर नाहन कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, धरना प्रदर्शन जारी
    सिरमौर

    परीक्षा परिणामों को लेकर नाहन कॉलेज में छात्रों का फूटा गुस्सा, धरना प्रदर्शन जारी

    By Himachal VartaNovember 29, 2022
    Facebook WhatsApp

    Students-anger-erupted-in-.jpgनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-डॉ. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में एसएफआई और एनएसयूआई की नाहन इकाइयों ने छात्रों को लामबंद करते हुए एचपीयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान कॉलेज में छात्रों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को शीघ्र इनके समाधान की मांग उठाई है। इस बाबत दोनों इकाइयों द्वारा कॉलेज प्रधानाचार्या को ज्ञापन भी सौंपा गया है। यही नहीं यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दोनों इकाइयों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।                   छात्रों की मांगे                                                                           जिला सचिव राहुल शर्मा ने मांग रखते हुए कहा, छात्रों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जाए व संशोधित परिणाम जल्द जारी हों। निजी कंपनी से पेपर चेकिंग नही हो क्योंकि इसमें कोई विश्वसनीयता और पारदर्शिता नहीं है। यह उल्टा महंगा व अधिक देरी से परिणाम निकलने वाली प्रक्रिया है। लगातार खराब रिजल्ट के लिए जिम्मेदार ईआरपी प्रणाली की कार्यप्रणाली की जांच की जाए।उन्होंने बताया, महाविद्यालय में स्थानीय स्तर की समस्याओं जैसे कैंटीन में मूल्य सूची का न लगना, महाविद्यालय में बस पास काउंटर का न होना, छात्रों के लिए ब्वॉयज हॉस्टल की सुविधा जैसे मुद्दों पर प्रधानाचार्या को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया।एसएफआई के जिला सचिव कॉमरेड राहुल ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि विद्यार्थियों को कोई कठिनाई न हो। इसके बावजूद भी अगर कॉलेज प्रबंधन और एचपीयू प्रशासन समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाता है तो आने वाले समय में सैकड़ों छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.