नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-डॉ. वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में एसएफआई और एनएसयूआई की नाहन इकाइयों ने छात्रों को लामबंद करते हुए एचपीयू प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान कॉलेज में छात्रों को आ रही समस्याओं के समाधान को लेकर भी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को शीघ्र इनके समाधान की मांग उठाई है। इस बाबत दोनों इकाइयों द्वारा कॉलेज प्रधानाचार्या को ज्ञापन भी सौंपा गया है। यही नहीं यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दोनों इकाइयों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। छात्रों की मांगे जिला सचिव राहुल शर्मा ने मांग रखते हुए कहा, छात्रों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन की सुविधा दी जाए व संशोधित परिणाम जल्द जारी हों। निजी कंपनी से पेपर चेकिंग नही हो क्योंकि इसमें कोई विश्वसनीयता और पारदर्शिता नहीं है। यह उल्टा महंगा व अधिक देरी से परिणाम निकलने वाली प्रक्रिया है। लगातार खराब रिजल्ट के लिए जिम्मेदार ईआरपी प्रणाली की कार्यप्रणाली की जांच की जाए।उन्होंने बताया, महाविद्यालय में स्थानीय स्तर की समस्याओं जैसे कैंटीन में मूल्य सूची का न लगना, महाविद्यालय में बस पास काउंटर का न होना, छात्रों के लिए ब्वॉयज हॉस्टल की सुविधा जैसे मुद्दों पर प्रधानाचार्या को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया।एसएफआई के जिला सचिव कॉमरेड राहुल ने बताया कि कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए ताकि विद्यार्थियों को कोई कठिनाई न हो। इसके बावजूद भी अगर कॉलेज प्रबंधन और एचपीयू प्रशासन समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाता है तो आने वाले समय में सैकड़ों छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22