नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- हिमाचल-हरियाणा राज्य के बहराल सीमा बैरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सोमवार को एक वाहन से साढ़े 30 लाख नकदी बरामद की है। नकदी के बारे में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर इसे कब्जे में ले लिया गया है। मामले की आगामी कार्रवाई अब आयकर विभाग की टीम करेगी।जानकारी के अनुसार हरियाणा सीमा बैरियर पर हिमाचल पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान यातायात चेकिंग में गाड़ी नंबर (एचआर22आर-0027) को रुकवाया गया। इसमें चालक मुर्सेद अली पुत्र मिजानूर रहमान निवासी ग्राम खाए, बरी तहसील और जिला साऊथ दिनापुर बंगाल व अन्य व्यक्ति प्रदीप कुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी खरैंटी डाकघर गढवाली तहसील जुलाडा जिला जींद हरियाणा सवार थे।वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी के भीतर रखे दो बैग से करंसी नोट से बरामद हुए। नकदी गिनने पर कुल 30,50,000 पाए गए। नकदी के बारे में गाड़ी सवार व्यक्ति कोई भी वैद्य दस्तावेज पेश पुलिस को नहीं कर सके। इसके बाद बरामद नकदी को कब्जे में ले लिया गया। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बहराल सीमा बैरियर पर चेकिंग के दौरान नकदी पकड़ी गई है। इस मामले में आयकर विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3