Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में 7 दिनों से बिजली के खंबे पर लटका है मरा बंदर
    सिरमौर

    नाहन में 7 दिनों से बिजली के खंबे पर लटका है मरा बंदर

    By Himachal VartaNovember 30, 2022
    Facebook WhatsApp

    Dead-monkey-hanging-on-elec.jpg

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में बिजली के खंभों पर तारों का जाल ना केवल इंसानों के लिए खतरा बन गया है बल्कि बंदरों के लिए यह काल का ग्रास बन गया है। यही नहीं बिजली बोर्ड व नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। असल में नाहन के एसएफडीए हॉल के साथ लगते बिजली के पोल पर एक बंदर 7 दिनों से मरा हुआ फंसा पड़ा है। बंदर की मौत खंबे पर नंगी बिजली की तारों के जाल से हुई बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के द्वारा इस बाबत बिजली बोर्ड के अधिकारियों सहित नगर परिषद को भी सूचित किया गया बावजूद इसके 7 दिन बीत जाने के बाद भी मरा हुआ बंदर बिजली के खंभे पर लटका हुआ है। बिजली के खंभे पर लटके मरे हुए बंदर को देखकर स्कूल आने-जाने वाले बच्चों में मनोवैज्ञानिक रूप से डर भी बैठ रहा है। बिजली के खंभे पर लटके मरे बंदर के शव के सड़ने से यहां दुर्गंध भी आनी शुरू हो चुकी है।हैरानी तो इस बात की भी है कि यह नाहन शहर का पोर्स एरिया माना जाता है। बड़े-बड़े अधिकारियों के सरकारी आवास भी इसी रास्ते में पड़ते हैं। साथ ही जिस जगह बंदर लटका हुआ है उसके बिल्कुल साथ एसएफडीए हॉल लगता है। इस हॉल में सरकारी व निजी कार्यक्रम अक्सर चले रहते हैं। ऐसे में यहां संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।वही जिला प्रशासन और नगर प्रशासन के द्वारा शहर में अभी तक बिजली के खंभों पर केबल वायर डलवाने की कवायद को अंजाम नहीं दिलवाया गया है। शहर के अधिकतर बिजली के खंभों पर कनेक्शन दिए जाने के बाद नंगी तारों का जाल बिछा हुआ है। यह बिजली की नंगी तारें ना केवल जानवरों-पक्षियों के लिए बल्कि इंसानों के लिए भी खतरा साबित हो रही है।उधर, नगर परिषद नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय का कहना है कि इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि लाइन डिस्कनेक्ट की जाएगी तभी हमारे कर्मी मरे बंदर को डिस्पोज ऑफ कर सकेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.