नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में बीती देर रात पेश आये एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त वीरेंद्र कुमार (28), पुत्र लायकराम, टटवा निवासी कोरग हरिपुरधार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र बाइक (एचपी-71ए-2052) पर सवार होकर एक अन्य युवक के साथ नाहन से पांवटा साहिब की ओर आ रहा था।इसी दौरान जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर पांवटा साहिब के मुकाम टोकियों के नज़दीक पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने वीरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।वहीँ, पुलिस थाना माजरा में इस बाबत अंकुश शर्मा पुत्र मदन लाल गांव टोकियों सेनवाला मुबारिक ने बयान दर्ज करवाए है। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज किया गया है और हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
