Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नशे के आदी तीन बहनों के इकलौते भाई ने की आत्महत्या
    सिरमौर

    नशे के आदी तीन बहनों के इकलौते भाई ने की आत्महत्या

    By Himachal VartaDecember 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( एस पी जैरथ):- उपमंडल पांवटा साहिब के बद्रीपुर में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार उम्र 20 वर्ष जिसने फंदा लगाकर आत्महत्या की वह नशे का आदि हो गया था। जिसके कारण अक्सर परेशान रहता, ऐसे में वह मानसिक रूप से काफ़ी परेशान भी रहता, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो पाएगा कि कथित आत्महत्या के आखिर क्या कारण रहे, अभी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  मृत युवक के पिता ने बताया कि वह सहारनपुर यूपी के पास के रहने वाले हैं उनकी तीन बेटियां और एक बेटा था। बता दें कि पिछले दो सालों के दौरान पांवटा साहिब में अब तक दो दर्जन के करीब युवा आत्महत्या कर चुके हैं। सिर्फ नशे में फंसे युवाओं द्वारा की गई आत्महत्या एक चिंता का विषय है। यह एक बड़ी त्रासदी है कि हमारे आसपास नशा बेचने वाले अपराधी बेखौफ होकर यह काम कर रहे हैं जिसका खामियाजा बच्चे और युवाओं को उठाना पड़ रहा है। और कोई भी इनके खिलाफ खुलकर सामने नहीं आता जिसके कारण इनके होंसले बुलंदियों पर है।कई बड़े नशा माफियाओं के नाम भी सामने आते रहते हैं बावजूद इसके ऊपर सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती और युवा धीरे-धीरे इसकी गिरफ्त में फंस कर आत्महत्या की तरफ बढ़ रहे हैं। जबकि आसपास क्षेत्र के लोग इस विषय पर तमाशबीन बने हुए हैं ‌‌ वही इस बारे में सिविल अस्पताल के सीनियर डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि एक हैंगिंग का मामला आया है जिसका पोस्टमार्टम किया जाना है

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.