नाहन(हिमाचलवार्तान्यूज ) (लक्ष्य शर्मा) : – बचपन में मां के साथ शतरंज खेलने के जनून ने नाहन के शतरंज खिलाड़ी स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर मुकाम पाया है। वर्तमान में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग के छात्र स्वास्तिक तारा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1363 रेटिंग झटक कर शहर ही नही अपितू राज्य का गौरव बढाया है। शतरंज खेलने के जनून व इस खेल में दिलचस्पी देख कर स्वास्तिक के अभिावकों ने सिरमौर चेस अकैडमी ज्वाइन करवाई । अकैडमी के कोच आशीष ठाकुर के दिशा निर्देशन में खेलता रहा और आज इस मुकाम पर पहुंचा है। यही नही सिरमौर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वास्तिक तारा और सानिस्थ तारा दोनों जुड़वां भाईयों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।जून 2022 में कांगड़ा में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर पुणे में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। बीते माह नवंबर में ठियोग में हुई प्रतियोगिता में स्वास्तिक हिमाचल का बेस्ट अनरेटेड प्लेयर चुना गया । और इसी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर स्वास्तिक ने अंतर्राष्ट्रीय 1363 रेटिंग झटकी।प्रथम चरण में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक रेटिंग प्राप्त करना स्वास्तिक के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसका श्रेय अकैडमी के कोच आशीष ठाकुर व माता-पिता को जाता है
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18