Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मतगणना को लेकर नाहन में की गई माॅक ड्रिल
    सिरमौर

    मतगणना को लेकर नाहन में की गई माॅक ड्रिल

    By Himachal VartaDecember 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा) :-  विधानसभा चुनाव-2022 की आगामी 8 दिसम्बर को राजकीय डिग्री काॅलेज नाहन में 56-नाहन विधानसभा क्षेत्र की होने वाली मतगणना के लिये आज मतगणना केन्द्र में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिये माॅक ड्रिल करवाई गई। यह पूर्वाभ्यास एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी 56-नाहन निर्वाचन सभा क्षेत्र की देखरेख सम्पन्न हुआ। पूर्वाभ्यास में उन अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया जिनकी तैनाती मतगणना के लिये की गई है।
    एसडीएम ने बताया कि मतगणना का कार्य 8 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे शुरू हो जाएगा। इसके लिये समस्त अधिकारियों व कर्मचारियो को ठीक साढ़े सात बजे मतगणना हाॅल में स्थान ग्रहण करना होगा। थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था से प्रत्येक को गुजरना होगा। मतगणना केन्द्र में मोबाइल फोन अथवा अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने मतगणना केन्द्र मंे स्थापित टेबलों का जिम्मा संभालने तथा इवीएम को खोलने व मतगणना करने के तौर तरीकों पर विस्तारपूर्वक अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि मतगणना एक जिम्मेदारी का कार्य है और सभी को इमानदारी व समर्पण की भावना के साथ इसे पूरा करना है।
    एसडीएम ने कहा कि जो अधिकारी व कर्मचारी एक बार मतगणना केन्द्र में अपनी डियूटि पर तैनात हो जाएंगे वे बाहर नहीं जा सकेंगे। जलपान, नाषता व दोपहर के भोजन की व्यवस्था मतगणना केन्द्र में ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर रिटर्निंग अधिकारी से सम्पर्क करना होगा जो स्वयं मतगणना केन्द्र में मौजूद रहेंगे। उनके अलावा आब्जर्बर भी मतगणना केन्द्र मंे होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.