Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौरी कलाकारों ने चंडीगढ़ में नाटी प्रस्तुत कर मचाया धमाल
    सिरमौर

    सिरमौरी कलाकारों ने चंडीगढ़ में नाटी प्रस्तुत कर मचाया धमाल

    By Himachal VartaDecember 5, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास) :- चुड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल जालग के कलाकारों ने चंडीगढ़ के कलाग्राम में सिरमौरी नाटी प्रस्तुत करके धमाल मचाया   । बता दें कि  उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा चंडीगढ़ के कलाग्राम में  3 से 11  दिसंबर तक नॉर्थ इंडिया फूड फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोक व्यंजनों को परोसा जा रहा है वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक दलों द्वारा लोक गायन एवं लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी जा रही है। हिमाचल के जिला सिरमौर एवं किन्नौर के कलाकार हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
    दल के प्रभारी गोपाल हाब्बी ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सबसे पहली प्रस्तुति हिमाचल प्रदेश की ओर से चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों द्वारा दीपक नृत्य की रही। दीपक नृत्य के पश्चात चूड़ेश्वर मंडल के कलाकारों ने लगा ढोलो रा धमाका गीत पर रिहाल्टी माला नृत्य पेश किया। दर्शक दीर्घा में कई दर्शकों ने लोक कलाकारों की भांति नृत्य कदमों से इस नृत्य को करने का प्रयास किया। मुंजरा नृत्य में कलाकारों की मनमोहक नृत्य अदाओं ने दर्शकों को खूब रिझाया। अगली प्रस्तुति परात नृत्य की रही। परात नृत्य में कलाकारों ने जैसे ही हाथ की अंगुली से से परात को उछाल कर डंडे पर टिकाकर घुमाना आरंभ किया तो दर्शक कलाकारों की इस कला को देखकर अचंभित रह गए और कलाकारों पर जमकर तालियां बरसाई। इसके पश्चात कलाकारों ने शरद काल का रासा नृत्य पेश किया और दर्शक भी कलाकारों के साथ झूमते नजर आए और दर्शकों ने इस प्रस्तुति की खूब सराहना की।
    चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल द्वारा प्रस्तुत की जा रही हाटी की नाटी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों में लोक गायक राम लाल वर्मा, सुनील व बिमला के साथ वादक कलाकारों में ढोलक पर संदीप, बांसुरी पर कृष्ण शर्मा, करनाल पर पलक राम खंजरी पर बलदेव ने संगत दी। लोक नर्तकों में जोगेन्द्र, गोपाल, चमन, अमी चंद, रमेश, सरोज, अनु, रीना, पायल, बीना आदि शामिल है।
    उन्होने बताया कि नॉर्थ इंडिया फूड फेस्ट का शुभारंभ केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के उप कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर टूरिज्म प्रोफेसर प्रशांत, कार्यक्रम अधिकारी यशविंदर शर्मा व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.