Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»नशे में धुत कार चालक एचआरटीसी बस से टकराया
    दुर्घटनाएं

    नशे में धुत कार चालक एचआरटीसी बस से टकराया

    By Himachal VartaDecember 6, 2022
    Facebook WhatsApp

    Drunk-car-driver-hits-HRTC-.jpg

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन से सराहां जा रही एचआरटीसी की बस के ऑल्टो कार से टकरा जाने का मामला प्ररकाक में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाहन निवासी गौरव कुमार अपनी कार संख्या ऑल्टो (एचपी 71ए1584) में तीन और लोगों के साथ सवार होकर शिमला रोड की ओर से नाहन आ रहा था। घटना करीब 5:45 बजे के आसपास की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5:30 बजे नाहन से सराहां जाने वाली एचआरटीसी की बस जैसे ही पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर पीछे से गुजर रही थी तभी यह ऑल्टो कार रॉन्ग साइड जाते हुए बस से टकरा गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी जैसे ही बस से टकराई तो गाड़ी में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। इस दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।दुर्घटना की जानकारी चालक के द्वारा अपने अड्डा इंचार्ज को दी गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस को भी सूचित किया गया। सदर थाना पुलिस को जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर राजविंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऑल्टो कार चालक नशे में धुत था।पुलिस के द्वारा उसे सुरक्षित गाड़ी से निकालते हुए पुलिस वाहन में बिठाया गया। इस दुर्घटना में ऑल्टो कार को काफी नुक्सान हुआ है जबकि चालक सुरक्षित है। पुलिस के द्वारा इस घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है। उधर, डीएसपी मीनाक्षी को दो बार फोन कॉल भी किया गया मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.