नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन के मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी बाबू सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बाबू सिंह छत से गिरकर घायल हो गया था जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा था जहां उसने अंतिम सांस ली। बता दें कि शुक्रवार को एसएफडीए हॉल के साथ डाइट छात्रावास की छत पर मोहल्ला गोविंदगढ़ निवासी बाबू सिंह कार्य में जुटा हुआ था कि तभी वह छत से नीचे अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।जसके बाद आसपास के लोगों द्वारा उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया और उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। यहाँ व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ता रहा और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी मीनाक्षी ने पुष्टि की है।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Friday, June 26