पांवटासाहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):- निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब विवेक महाजन की अध्यक्षता में आज राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की मतगणना के लिए पूर्वाभ्यास किया गया।विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 08 दिसम्बर को होने वाली विधान सभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की मतगणना हेतु पूर्वाभ्यास किया गया। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र की मतगणना से जुड़े सभी अधिकारियों एवम् कर्मचारियों ने भाग लिया।उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास में अधिकारियों एवम् कर्मचारियों से मतगणना के दौरान होने वाली सभी गतिवधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, इस के अतिरिक्त उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी भी सांझा की गई।विवेक महाजन ने बताया कि मतगणना को पारदर्शिता से सम्पन्न करने के उद्देश्य से काफ़ी पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। चुनावी मतगणना से सम्बन्धित तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारुवाला में 08 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव की मतगणना हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
