Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कंगाली में आटा गिला : विद्युत बोर्ड के 30 करोड़ रुपयों पर कुंडली मारे बैठे है उपभोक्ता
    सिरमौर

    कंगाली में आटा गिला : विद्युत बोर्ड के 30 करोड़ रुपयों पर कुंडली मारे बैठे है उपभोक्ता

    By Himachal VartaDecember 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के कंगाली में आटा गीला हो गया है। आलम यह है की एक तो पहले से ही विद्युत बोर्ड घाटे में चल रहा है ऊपर के बोर्ड के  करोड़ों रुपयों पर सरकारी विभाग और अन्य उपभोक्ता कुंडली मारे बैठे है। अकेले विद्युत बोर्ड के बिलों के भुगतान पर विभिन्न सरकारी विभागों की देनदारियों से लाखों की राशि फंस गई है। विद्युत मंडल नाहन के तहत आने वाले विभिन्न सरकारी विभागों ने बिजली के बिलों का पिछले छह माह से भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते केवल विभिन्न सरकारी विभागों की ही विद्युत मंडल नाहन में 21.10 लाख की राशि के बिल पेंडिंग हैं। विद्युत मंडल नाहन में हालत यह है कि कमर्शियल, घरेलू , जल शक्ति विभाग , उद्योग सहित लगभग 30 करोड़ से ऊपर के बिल पेंडिंग हो गए हैं। नतीजतन रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन से बिजली के जिला के लिए मिलने वाले विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की फंडिंग भी प्रभावित हो गई है। जिला सिरमौर में बिजली बोर्ड के अकेले एक विद्युत मंडल नाहन के तहत ही कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं के पास विद्युत बोर्ड का 70.12 लाख का बकाया है, जिसमें विभाग ने 312 उपभोक्ताओं को अब बिजली के कनेक्शन काटने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं जिला मुख्यालय के 96 विभिन्न विभागों के पास जिनमें मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल नाहन, पीजी कालेज, विभिन्न कालेज, निगम, बोर्ड सहित तमाम कार्यालयों के बिजली के बिल की 21 लाख की अदायगी फंसी पड़ी है। यही नहीं इस फेहरिस्त में घरेलू उपभोक्ता भी पीछे नहीं हैं। विद्युत मंडल नाहन में 1263 उपभोक्ताओं ने बिजली के 1.55 करोड़ की राशि पर कुंडली मारी हुई है। घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बोर्ड ने अब टीडीसीओ करना शुरू कर दिए हैं। बिजली के बिलों पर यदि अकेले जल शक्ति विभाग की देनदारी की बात करें तो इस विभाग ने बिजली के 5.18 करोड़ की राशि के बिलों का भुगतान पिछले छह माह से नहीं किया है। वहीं कृषि क्षेत्र में जिला सिरमौर में ट्यूबवेल संचालित करने वालों ने 12 लाख की राशि के बिलों पर कुंडली मारी हुई है। वहीं ऐसे 95 ट्यूबवेल धारकों को अब विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। वहीं प्रदेश के राजस्व में इजाफा करने का दावा करने वाले उद्योगों ने बिजली बोर्ड की 23 करोड़ के बिजली बिलों के भुगतान को अदा नहीं किया है, जिसमें से 16 करोड़ के बिलों के मामले अदालतों में भी विचाराधीन है। बिजली बोर्ड मंडल नाहन ने 63 उद्योगों के अब कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। उधर इस बारे में विद्युत मंडल नाहन के अधिशासी अभियंता ईं. राहुल राणा ने बताया कि विद्युत मंडल नाहन के तहत 1837 सरकारी व गैर-सरकारी विभागों ने लगभग 30 करोड़ से ऊपर के बिलों का भुगतान नहीं किया है, जिसके चलते विद्युत बोर्ड को रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन से फंडिंग भी रोक दी गई है। ग्रामीण विद्युतीकरण निगम का बिजली बोर्ड को साफ निर्देश हैं कि पहले बिजली के करोड़ों की देनदारियों को क्लीयर करें। उसके बाद ही विभिन्न प्रोजेक्ट को फंड जारी किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिला सिरमौर में भी अब चूंकि आगामी जुलाई माह से फर्स्ट फेज के स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने हैं जिसके लिए अब तैयारियां की जा रही हैं

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.