मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के वल्लभ कॉलेज से थोड़ी दूर स्थित प्रोफेसर कालोनी में सुबह तीन बजे अचानक शॉट शर्किट से पांच कमरों एक सेट में आग लग गई, जिससे भवन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आगजनि में प्रोफेसर और उनका परिवार बाल बाल बच गए। आग से करीब पांच से दस लाख का नुकसान हुआ है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और चार घटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रोफेसर ओम प्रकाश ने बताया कि जलने की दुर्गंध पर वह उठे, तो देखा कि कमरे में आग लगी हैजिसके बाद उन्होंने तुरंत अपने परिवार को आवास से बाहर निकाला। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉट शर्किट माना जा रहा है। राजस्व विभाग आगजनी से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2