Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 10
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के हरड़ की मांग नही मिलने से बिक्री में भारी कमी
    सिरमौर

    सिरमौर के हरड़ की मांग नही मिलने से बिक्री में भारी कमी

    By Himachal VartaDecember 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    Heavy-reduction-in-sales-du.jpg

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-जिला सिरमौर के हरड़ की मांग घटने से कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। इस बार ना तो जिला की हरड़ की मांग है और ना ही दाम अच्छे मिल रहे हैं। बता दें, हरड़ का व्यवसाय आमदनी का अच्छा जरिया होता है, साथ ही यह काफी लाभदायक भी है। क्योंकि इसका प्रयोग दवाइयों में भी किया जाता है। हरड़ की मांग पाकिस्तान सहित अफगानिस्तान में बहुत रहती है। मगर पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद होने से जिला के हरड़ कारोबारियों की मुसीबते बढ़ गई है।इतना ही नहीं अफगानिस्तान से भी इसकी मांग नहीं आई है जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। जिला सिरमौर के पच्छाद व नाहन उपमंडल के क्षेत्र की जलवायु हरड़ की पैदावार के लिए उपयुक्त है। मगर प्रदेश सरकार ने हरड़ उत्पादन के लिए कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई। हरड़ उत्पादन के लिए किसानों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। कुछ पौधे तो प्राकृतिक रूप से किसानों के खेतों में उग जाते हैं, जबकि कुछ पौधे हाइब्रिड हरड़ की प्रजाति किसानों द्वारा लगाई गई है।बता दें, हरड़ का प्रयोग भारत व पाकिस्तान में आयुर्वेदिक दवाइयों के अतिरिक्त त्रिफला बनाने में किया जाता है। भारत तथा पाकिस्तान के लोग हरड़ का उपयोग पाचन शक्ति मजबूत करने की औषधि के रूप में भी करते हैं, जिसके चलते पाकिस्तान में सिरमौर के हरड़ की भारी मांग रहती है। मगर पिछले लंबे समय से भारत व पाकिस्तान के रिश्तो में कड़वाहट आने से जिला सिरमौर के किसानों को हरड़ उत्पादन में काफी नुक्सान हो रहा है।उधर, किसानों ने बताया इन दिनों हरड़ पककर तैयार है, लेकिन इसकी मांग बेहद कम है। बताया कि हरड़ की मांग न मिलने से इसकी बिक्री में भारी कमी आई है। इस समय किसानों से हरी हरड़ 20 रुपये और भूनी हरड़ 70-80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदी जा रही है। जबकि, तीन-चार साल पहले भूनी हरड़ के दाम 500 रुपये तक थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बैरटी में भारत-जापान ज्ञान केन्द्र एवं मॉडल कृषि फार्म का शुभारम्भ
    • विभिन्न अधिनियमों के अंतर्गत गठित समितियों की बैठकें आयोजित
    • गैस गोदाम के पास धधकी आग! दमकल विभाग ने टाली बड़ी तबाही
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.