Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»राजनैतिक»सिरमौर जिला से कांग्रेस ने बनाया दबदबा और दो भाजपा के खाते मे
    राजनैतिक

    सिरमौर जिला से कांग्रेस ने बनाया दबदबा और दो भाजपा के खाते मे

    By Himachal VartaDecember 9, 2022
    Facebook WhatsApp

    Congress-won-three-seats-fr.jpgनाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास):-विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस 3 सीटों पर विजयी हुई जबकि 2 सीटें भाजपा को मिलीं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीना कश्यप ने 3857 मतों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 मत प्राप्त हुए। आजाद प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर को 13187, सीपीआई एम के आशीष कुमार 543, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह को 568, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुशील कुमार भृगु को 8113 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा में 466 मत डाले गए।नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने 1639 मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल को पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी को 35291 मत मिले जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजीव बिंदल को 33652 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी के अयोध्या प्रसाद वर्मा को 260, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सलिन्द्र सिंह को 297, आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा को 387, आजाद उम्मीदवार रमजान को 118 मत प्राप्त हुए व नोटा को 470 वोट डाले गये है। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह को 860 मतों से हराया।  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार ने 28642 मत प्राप्त किए जबकि भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह ने 27782  मत हासिल किए। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगमोहन सिंह को 2092, आम आदमी पार्टी के रामकिशन को 686 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा को 485 मत डाले गए। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखराम चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार किरनेश जंग को 8596 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखराम चौधरी को 31008 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार किरनेश जंग को 22412 मत प्राप्त हुए।बहुजन समाजवादी पार्टी की सीमा को 203, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अश्वनी वर्मा को 367, आम आदमी पार्टी के मनीष कुमार ठाकुर को 5090, आजाद उम्मीदवार मनीष तोमर को 3417, आजाद प्रत्याशी रामेश्वर को 315, आजाद प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को 1872, आजाद प्रत्याशी सुनील कुमार को 896 मत प्राप्त हुए जबकि नोटा को 495  व 77 मत सही नहीं पाये गए। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव तोमर को 488 वोट से पराजित किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान को 32093, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव तोमर को 31711, आम आदमी पार्टी के नत्थूराम चौहान को 488, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी  के सुरेश कुमार को 454 व नोटा को 525  मत मिले जबकि 242 मत खराब पाये गए।  

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.